NEF (RAW) फ़ोटोग्राफ़ के लिए संपीड़न प्रकार और बिट गहराई चुनें।

NEF (RAW) संपीड़न

फ़ाइल आकार कम करने के लिए संपीड़न का उपयोग करें।

विकल्प वर्णन
N हानिरहित संपीड़ित प्रतिवर्ती एल्गोरिदम का उपयोग कर NEF छवियाँ संपीड़ित की जाती हैं इससे छवि गुणवत्ता को प्रभावित किए बिना फ़ाइल आकार लगभग 20–40% कम हो जाता है।
O संपीड़ित गैर-प्रतिवर्ती एल्गोरिदम का उपयोग कर NEF छवियाँ संपीड़ित की जाती हैं इससे छवि गुणवत्ता को न के बराबर प्रभावित करते हुए फ़ाइल आकार लगभग 35–55% कम हो जाता है।
  असंपीड़ित NEF छवियों को संपीड़ित नहीं किया जाता है।

NEF (RAW) बिट गहराई

बिट गहराई, रिकॉर्ड किए गए रंग डेटा की गहराई निर्धारित करती है।

विकल्प वर्णन
q 12-बिट NEF (RAW) छवियाँ 12 बिट की बिट-गहराई पर रिकॉर्ड की जाती हैं।
r 14-बिट NEF (RAW) छवियाँ 14 बिट की बिट गहराई पर रिकॉर्ड की जाती हैं, वे 12 बिट की बिट गहराई वाली फ़ाइलों की अपेक्षा बड़ी फ़ाइलें बनाती हैं लेकिन रिकॉर्ड किया गया रंग डेटा बढ़ जाता है।

C फ़ोटो शूटिंग मेनू: शूटिंग विकल्प