पूर्ण रूप से रिकॉर्ड किए जा सकने वाले मूवी फ़ुटेज या शॉट्स की संख्या बैटरी की स्थिति, तापमान, शॉट्स के बीच के अंतराल के अनुसार भिन्न होती है और समय मेनू की लंबाई प्रदर्शित होती है। AA बैटरियों के संबंध में बनावट और संग्रहण स्थितियों के अनुसार भी क्षमता बदलती है; कुछ बैटरियों का उपयोग नहीं किया जा सकता। कैमरा और वैकल्पिक MB-D18 बहु-पॉवर बैटरी पैक के नमूना आकंड़ों को नीचे दर्शाया गया है।

  • फ़ोटोग्राफ़, एकल-फ़्रेम रिलीज़ मोड (CIPA मानक 1)

    • एक EN-EL15a बैटरी 2 (कैमरा): लगभग 1840 शॉट्स
    • एक EN-EL15a बैटरी 2 (MB-D18): लगभग 1840 शॉट्स
    • एक EN-EL18c बैटरी 3 (MB-D18): लगभग 3300 शॉट्स
    • आठ AA एल्कलाइन बैटरियाँ (MB-D18): लगभग 1740 शॉट्स
  • फ़ोटोग्राफ़, सतत रिलीज़ मोड (Nikon मानक 4)

    • एक EN-EL15a बैटरी 2 (कैमरा): लगभग 4030 शॉट्स
    • एक EN-EL15a बैटरी 2 (MB-D18): लगभग 4030 शॉट्स
    • एक EN-EL18c बैटरी 3 (MB-D18): लगभग 7700 शॉट्स
    • आठ AA एल्कलाइन बैटरियाँ (MB-D18): लगभग 2960 शॉट्स
  • मूवी 5

    • एक EN-EL15a बैटरी 2 (कैमरा): लगभग 70 मिनट की HD फ़ुटेज
    • एक EN-EL15a बैटरी 2 (MB-D18): लगभग 70 मिनट की HD फ़ुटेज
    • एक EN-EL18c बैटरी 3 (MB-D18): लगभग 145 मिनट की HD फ़ुटेज
    • आठ AA एल्कलाइन बैटरियाँ (MB-D18): लगभग 65 मिनट की HD फ़ुटेज

निम्नलिखित जाँच स्थितियों के अंतर्गत 23°C (±2°C) पर AF-S NIKKOR 24-120mm f/4G ED VR लेंसों के साथ मापी गई: लेंस अनंत से न्यूनतम की रेंज पर घूमा और डिफ़ॉल्ट सेटिंग पर प्रत्येक 30 सेकंड में फ़ोटोग्राफ़ लिया गया। लाइव दृश्य का उपयोग नहीं किया गया।

EN‑EL15a की जगह EN-EL15c, EN‑EL15b या EN‑EL15 बैटरियों का उपयोग भी किया जा सकता है, लेकिन ध्यान दें कि कई बार EN‑EL15 के साथ एक बार चार्ज में EN-EL15c/EN‑EL15b/EN‑EL15a की तुलना में कम चित्र लिए जा सकते हैं।

MH‑26a या MH‑26 बैटरी चार्जर और BL‑5 बैटरी‑कक्ष कवर (दोनों अलग से उपलब्ध) आवश्यक हैं। EN‑EL18c की जगह EN‑EL18b, EN‑EL18a और EN‑EL18 बैटरियों का उपयोग भी किया जा सकता है, लेकिन ध्यान दें कि EN‑EL18 के साथ एक बार चार्ज में EN-EL18c/EN‑EL18b/EN‑EL18a की तुलना में कम चित्र लिए जा सकते हैं।

निम्नलिखित जाँच स्थितियों के अंतर्गत 23°C (±2°C) पर AF-S NIKKOR 70-200mm f/2.8E FL ED VR लेंसों के साथ मापी गई: कंपन कमी बंद, छवि गुणवत्ता JPEG सामान्य पर सेट, छवि आकार बड़ी, शटर गति 1/250 सेकंड पर सेट, 3 सेकंड के लिए शटर-रिलीज़ बटन आधा दबाने के बाद फ़ोकस अनंत से न्यूनतम रेंज पर तीन बार चक्रित होता है; उसके बाद उसी अनुक्रम में छः शॉट लिए जाते हैं और मॉनीटर पांच सेकंड के लिए चालू होता है और उसके बाद बंद किया जाता है; स्टैंडबाई टाइमर समाप्त हो जाने पर यह चक्र दोहराया जाता है।

CIPA (Camera and Imaging Products Association; कैमरा और इमेजिंग उत्पाद एसोशिएशन) द्वारा निर्दिष्ट स्थितियों के अंतर्गत कैमरा के डिफ़ॉल्ट सेटिंग्स पर होने और AF-S NIKKOR 24-120mm f/4G ED VR लेंसों के साथ 23°C (±2°C) पर मापा गया। व्यक्तिगत मूवियों में एक या अधिक फाइलें होती है, प्रत्येक का आकार 4 GB तक होता है, और लंबाई 29 मिनट और 59 सेकंड हो सकती है; यदि कैमरा का तापमान बढ़ता है, तो इन सीमाओं तक पहुँचने से पूर्व रिकॉर्डिंग समाप्त हो सकती है।

निम्न जैसी कार्रवाइयों से बैटरी जीवन कम हो सकता है:

  • मॉनीटर का उपयोग करना
  • शटर-रिलीज़ बटन आधा दबाए रखना
  • आवर्ती स्वचालित-फ़ोकस कार्य
  • NEF (RAW) या TIFF (RGB) फ़ोटोग्राफ़ लेना
  • धीमी शटर गति
  • कैमरा के Wi-Fi (वायरलेस लैन) और ब्लूटूथ सुविधाओं का उपयोग करना
  • वैकल्पिक उपसाधन जोड़ कर कैमरा का उपयोग करना
  • VR लेंसों के साथ VR (कंपन कमी) मोड उपयोग करना
  • एक AF-P लेंस से बार-बार ज़ूम इन और आउट करना।

रिचार्जेबल Nikon EN-EL15a बैटरियों से अधिकाधिक लाभ लेना सुनिश्चित करने के लिए:

  • बैटरी संपर्क साफ रखें। दूषित संपर्कों से बैटरी की कार्यक्षमता कम हो सकती है।
  • बैटरियों को चार्जिंग के बाद तुरंत उपयोग में लाएँ। बैटरियों का उपयोग नहीं होने से उनके चार्ज में क्षति होगी।